Add To collaction

योग दिवस

          योग दिवस 


योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, विश्व में बहुत से लोग हैं जो अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, इसके लिए नियमित रूप से योग करना जरूरी हैं, प्रतिदिन योग करने से मानव शरीर स्वस्थ रहता हैं, और हम बीमारियों से बचे रहते हैं, योग दिवस का भी हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व हैं, भारतीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके संबोधन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा हुई थी। और पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को संपूर्ण विश्व में मनाया गया। योग के गुरु महर्षि पतंजलि हैं। योग का अर्थ हैं 'जुड़ना' यह संस्कृत के 'युज' शब्द से बना हैं, आध्यात्मिक स्तर पर इस जुड़ने का अर्थ हैं, सार्वभौमिक चेतना के साथ, व्यक्तिगत चेतना का एक होना। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करना और तालमेल बनाने का एक साधन हैं। महर्षि पतंजलि के अनुसार " चित्त की वृत्तियों को चंचल होने से रोकना (चित्तवृत्तिनिरोध:) योग हैं। अर्थात् मन को इधर-उधर भटकने न देना, केवल एक ही वस्तु में स्थिर रखना ही योग हैं। योग के चार प्रकार हैं- राजयोग, कर्मयोग, भक्तियोग, और ज्ञान योग। राजयोग यह योग का प्रमुख प्रकार हैं और इसके 8 अंग हैं यम, नियम, आसन, प्राणायाम, धारण, प्रत्याहार, ध्यान और समाधि। कर्मयोग मनुष्य के कर्मों पर निर्भर करता हैं यदि मनुष्य अच्छे कर्म करता हैं तो उसका परिणाम अच्छा होता हैं। भक्ति योग भक्ति के मार्गों का वर्णन करते हैं और मनुष्य को भक्ति की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। ज्ञान योग सबसे कठिन योग हैं, इस पर चलना हर किसी के बस की बात नहीं हैं, इसके लिए संयम और सामर्थ्यं की आवश्यकता होती हैं, इस योग को ऋषि, महर्षि चुनते हैं,और इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें और बीमारियों से कोसों दूर रहें, योग मानव मस्तिष्क को शांति प्रदान करता हैं, हम सभी को अन्य लोगों को योग करने के प्रति जागरूक भी करना चाहिए।

शिवम रामटेक्कर
बालाघाट, मध्यप्रदेश

   8
3 Comments

Miss Lipsa

26-Aug-2021 06:44 AM

Beautiful

Reply

🤫

12-Aug-2021 08:35 PM

Nice...!

Reply

Arshi khan

12-Aug-2021 12:26 PM

good . yog sabhi ko karna chahye

Reply